पैकर्स मूवर्स व्यवसाय

भारत 100 करोड़ से ज्यादा आबादी वाला देश है| यहां पर विभिन्न भाषाओं वाले अलग-अलग राज्य है| सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं वैसे तो भारत एक कृषि प्रधान देश है| लेकिन फिर भी बहुत से लोग व्यापार और नौकरी करते हैं| व्यापारी अपने व्यापार के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर आते जाते रहते हैं और सामान को भेजना व मंगवाना पड़ता है| इसी तरह नौकरी करने वाले लोग अलग-अलग स्थानों पर अपने सेवाएं देते हैं तथा उन्हें समय समय पर स्थानांतरण भी मिलता है| जिसके चलते उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना होता है तथा आवश्यक वस्तुओं को भी ले जाना होता है| माना जाए तो सभी कार्य कठिन ही होते हैं लेकिन जो कार्य हम करते हैं या लगातार करते रहते हैं| वह कार्य हमारे लिए बहुत आसान हो जाता है या यह मानिए उस कार्य में हम पारंगत हो जाते हैं और वह कार्य हमें बहुत आसान लगने लगता है| लेकिन जब हमें उस कार्य के अलावा कोई और कार्य करना पड़ता हो तो वह कार्य बहुत ही कठिन लगता है| यही कारण है कि किसी ना किसी कार्य के लिए हम लोग किसी दूसरे पर निर्भर हो जाते हैं| क्योंकि आज के दौर में सभी कम समय में ज्यादा कार्य करना चाहते हैं| इसलिए जो कार्य हम लगातार करते हैं उसे हम ज्यादा कर सकते हैं| और दूसरे कार्य हमें कठिन लगने लगते हैं| उस कठिन कार्य को किसी और से करवाने की कोशिश करते हैं| इसलिए सभी कार्य के लिए किसी एक व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया जा सकता| मोटे तौर पर देखा जाए तो अलग अलग विभाग और उन विभागों में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक अलग-अलग कार्य ते हुए देखे जा सकते हैं| वैसे ही व्यापार में भी है| कोई बेचता है, कोई बनाता है, और कोई उनको परिवहन करता है| इसी प्रकार पैकर्स मूवर्स भी है| जो लोगों के सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित पहुंचाने की कोशिश करता है| पैकर्स मूवर्स का व्यवसाय विश्व में सभी जगह होता है उसी प्रकार भारत में भी है| इस व्यापार में कुछ बड़े व्यापारी तो छोटे व्यापारी भी हैं| पैकर्स मूवर्स ज्यादातर बड़े शहरों में ही फलता-फूलता है इसका कारण यह है कि वहां पर बहुत सी नौकरियां और बड़े-बड़े कारखाने होते हैं| भारत में मुख्यत दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, चंडीगढ़, गुडगांव, लखनऊ, भोपाल, अहमदाबाद, पुणे और दूसरे शहर भी हैं| इन शहरों में बहुत से पैकर्स मूवर्स अपना व्यापार करते हैं


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.